योग आयुर्वेद स्वदेशी एवं सनातन की निष्काम सेवा साधना एवं संघर्ष के 30 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन श्री राम लक्ष्मण मंदिर योग साधना केंद्र टेढ़वा कुटी पर हुआ। जिला मीडिया प्रभारी संत कुमार वर्मा ने योग, यज्ञ एवं स्वदेशी संकल्प के उपरांत प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी सिंह, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह, जिला महामंत्री राकेश अग्रहरी, जिला संरक्षक प्रताप नारायण पाण्डेय, सदर तहसील प्रभारी महेंद्रानंद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।