पीएम मोदी के कर्नाटक में दिए एक भाषण को लेकर राजनीति तेज हो गई है. दरअसल, उन्होंने अपने इस भाषण में कांग्रेस की तरफ से दी गई गालियां गिनाई थीं...इसपर राजनीतिक बयानबाजियां जमकर हो रही है वार पलटवार किए जा रहे हैं इसपर अब कांग्रेस के तमाम नेताओं के बाद शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे ने भी पलटवार किया है. उन्होंने पीएम के इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी टीम के पास गालियां गिनने का समय है लेकिन उनकी पार्टी के लोग उन्हें और उनके बेटे आदित्य को रोज गालियां दे रहे हैं.