उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी को मिले नाम को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आदित्य ठाकरे ने दावा किया, 'बालासाहेब ठाकरे का नाम हमें मिला है। उन्हें जिन बालासाहेब का नाम मिला है, वह कौन हैं मुझे नहीं पता, क्योंकि वह कहीं से कुछ भी चुरा लेते हैं।' एकनाथ शिंदे गुट को 'बालासाहेबांची शिवसेना' नाम तो मिल गया, लेकिन नाम में ठाकरे उपनाम शामिल न होने के चलते विरोधी गुट को सवाल करने का मौका मिल गया है।