शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने के बाद उपचुनाव में भी सीएम एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अंधेरी उपचुनाव के लिए ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और आज सुबह करीब 10 बजे लटके को स्वीकृति का पत्र भी जारी कर दिया गया है।