फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Handicapped Child Viral Video: बच्चे का डांस देख दीवाने हुए लोग, 'खइके पान बनारस वाला' गाने पर मचाया धूम

Tue, 31 Dec 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

कुछ लोग शारीरिक रूप बनावट से स्वस्थ होकर भी कुछ नहीं कर पाते। वहीं, कुछ दिव्यांग होकर भी अपने हुनर से लोगों में पहचान बना लेते हैं। ऐसे ही एक दिव्यांग बच्चे का 'खईके पान बनारस वाला' अमिताभ बच्चन स्टाइल में डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।

बता दें कि सागर जिले के जनपद शिक्षा केंद्र रहली के द्वारा ग्राम पटना ककरी में बीआरसी रहली द्वारा विकास खंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों की नौ विधाओं हेतु खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान एक दिव्यांग बच्चे के द्वारा अभिनेता अमिताभ बच्चन के द्वारा अभिनीत फिल्म डॉन के गाने खईके पान बनारस वाला पर जमकर डांस किया। 

छोटे बच्चों का यह डांस सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बच्चे ने अभी पूरे जोश और उत्साह के साथ अमिताभ बच्चन स्टाइल में डांस कर चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, बच्चा निशांत लोधी पिता रामरतन सिंह लोधी एक छोटे से गांव चौरई का रहने वाला है और उम्र 12 वर्ष है। जो कक्षा 7वीं का विद्यार्थी है। बच्चा उम्र के साथ-साथ शारीरिक रूप से विकसित न होने के कारण दिव्यांग है। 

पिछले दिनों इस बच्चे के द्वारा स्थानीय भाजपा नेता अभिषेक भार्गव के साथ भी नागिन डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी लोगों ने काफी सराहना की थी और वह भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें