फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari News: पेट्रोल के बाटलों की लाइव चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें वीडियो

Fri, 25 Oct 2024 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में पेट्रोल की बोतलों की लाइव चोरी का मामला सामने आया है। जहां बाइक पर आए दो लोगों में से एक आया और टेबल पर रखी बोतलें चुराकर ले गया। जहां यह नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

अभी तक आपने कई चोरियां देखी होगी, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं दो लीटर पेट्रोल की चोरी, जिसकी लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। जहां यह पेट्रोल चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरसअल, यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के टेहरका रोड का है। जहां अज्ञात स्कूटी सवार दो युवक आते हैं और कुछ समय इधर-उधर देखने के बाद, जब उन्हें दुकान पर कोई दिखाई नहीं देता है तो हेलमेट लगाए एक युवक स्कूटी से नीचे उतरता है और दुकान के बाहर काउंटर पर रखी पेट्रोल की एक-एक लीटर की दो बोतल उठाकर रफूचक्कर हो जाता है। उक्त पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें