फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां की भक्ति में लीन होकर थिरक पड़े पर्यटन मंत्री लोधी, वीडियो हो रहा है वायरल

Fri, 11 Oct 2024 04:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा से विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री, धर्मेंद्र सिंह लोधी, नवरात्रि पर्व के दौरान देवी मां की भक्ति में पूरी तरह से लीन दिखाई दिए। उनके गृह ग्राम नोहटा के हनुमान मंदिर में विराजमान देवी प्रतिमा के समक्ष आयोजित जगराता कार्यक्रम में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का भजनों पर नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस धार्मिक आयोजन में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार रात मशहूर गायिका कविता पौडवाल ने देवी गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंत्री लोधी देवी मां के गीतों में इतने मग्न हो गए कि वे भावविभोर होकर नाचने लगे। उनकी भक्ति में लीन होकर नाचते हुए देख, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी और अन्य जनप्रतिनिधि एवं समर्थक भी देवी गीतों की धुन पर झूमने लगे। इस दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा, "यह हमारे लिए सौभाग्य का दिन है कि हम मां दुर्गा के समक्ष उपस्थित होकर उनकी आराधना कर रहे हैं। मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग सुखी रहें, रोगमुक्त रहें, और माता रानी सभी का कल्याण करें।" यह धर्मेंद्र सिंह लोधी के पर्यटन संस्कृति मंत्री बनने के बाद जिले में आयोजित पहला बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसमें क्षेत्र की जनता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें