फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्कूल संचालक द्वारा विवादित स्टेटस लगाने पर भड़का संगठन, स्कूल में हंगामा कर किए तोड़फोड़

Tue, 01 Apr 2025 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर जिले में रांझी थाना अंतर्गत गत दिवस धर्मांतरण के आरोप की घटना के बाद जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक ने अपने मोबाइल स्टेटस में लिखा था, ब्लडी हिंदू राम के बास्टर्ड चिल्ड्रन। हिंदूवादी संगठनों ने इसके विरोध में मंगलवार को स्कूल पहुंचकर संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करने हुए जमकर हंगामा किया। 

प्रदर्शनकारियों ने मेन गेट में लगे स्कूल के बोर्ड तथा खिड़कियों में लगे कांच तोड़ दिए। हिंदूवादी संगठनों के द्वारा पुलिस की उपस्थिति में जमकर हंगामा किया गया। धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दो बसों में सवार लोगों को हिंदूवादी संगठन के लोग रांझी थाने ले गए थे। उनका आरोप था कि बस में सवार आदिवासियों को धर्मांतरण कर उन्हें ईसाई बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: प्रेमी-प्रेमिका ने शादी के बाद मांगी सुरक्षा, पुलिस को बताया अलग-अलग जाति से हैं, इसलिए मिल रही धमकी

इस दौरान थाने के अंदर पुलिस की उपस्थिति में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने ईसाई धर्म के पदाधिकारियों के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद जॉय स्कूल के संचालक ने अपने मोबाइल स्टेटस पर उक्त विवादित पोस्ट लगा ली थी। इसके विरोध में मंगलवार को विहिप सहित अन्य हिंदूवादी संगठन ने विजय नगर स्थित स्कूल में पहुंचकर संचालक के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। 

यह भी पढ़ें: इंदौर की प्राॅपर्टी गाइडलाइन में 311 नई लोकेशन जुड़ी, सांवेर, मांगलिया की गाइडलाइन सबसे ज्यादा

इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। हिंदूवादी संगठन को प्रदर्शन एक घंटे से अधिक तक जारी रहा। घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर बडी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। डीएसपी बीएस गठौरिया ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें