फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Leopard Video: एमपी में तेंदुए को लगी ऐसी सर्दी, लोगों को देखकर भी बैठा रहा, वन विभाग की टीम ले गई साथ

Sat, 11 Jan 2025 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले में विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र के बीट पुरैनी में अचेत अवस्था में शावक तेंदुआ मिलने से हड़कंप मच गया। पूरा मामला विजयराघवगढ़ परिक्षेत्र के कक्ष आरआरएफ-57 का बताया गया। जहां प्लांशन की निगरानी के लिए घूम रहे बीट गार्ड को सुस्त पड़े तेंदुआ शावक दिखा। इसकी सूचना तत्काल वन अमले को देते हुए निगरानी शुरू कराई गई। 

मौके पर पहुंचे उपवन मंडल अधिकारी सुरेश बारोले ने बताया कि जानकारी के मिलते ही वन अमले के साथ करीब डेढ़ बजे पहुंचा, जिसकी हालत देख रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की रेस्क्यू टीम से संपर्क करते हुए उन्हें बुलाया गया और वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को ग्रामीणों से दूर रखा गया। करीब डेढ़ घंटे बंद पहुंची डॉक्टर सहित 12 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने तेंदुआ शावक को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ा था।

डॉक्टरों ने जांच बताया कि तेंदुआ शावक नर है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। उसे प्राथमिक उपचार देते हुए पिजड़े में रखा गया, ताकि उसे इलाज और निगरानी के लिए सुरक्षित मुकुंदपुर जू में छोड़ा जाए। शाम पांच बजे करीब नर तेंदुए के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। फिलहाल ठीक बताई जा रही है। आपको बता दें शुक्रवार रात कटनी का न्यूनतम तापमान चार तो अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके चलते डेढ़ वर्षीय नर तेंदुआ बीमार होकर अचेत पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें