फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: नृत्यांगना ने लगाए मंदिर गार्ड्स पर अभद्रता के आरोप, सफाई में समिति ने भी जारी किया वीडियो

Sat, 20 Sep 2025 08:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन की रहने वाली नृत्यांगना खशबू पांचाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर महाकाल मंदिर की निजी सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल के गार्डों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए इनके व्यवहार पर कई सवाल खड़े किए हैं। उनका वीडियो जारी होने के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने इस आरोप को झूठा बताया और वह वीडियो जारी कर दिया, जिसमें खुशबू पांचाल खुद सुरक्षा गार्डों से विवाद करती देखी जा रही हैं।

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने जारी कर दिया घटना का सीसीटीवी फुटेज
सोशल मीडिया में आने के बाद जब महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने वीडियो के संबंध में वस्तुस्थिति जानी तो पता चला कि खुशबू पांचाल से किसी भी गार्ड ने कोई अभद्रता नहीं की। आरोपों के संबंध में जानकारी लेने पर उनके द्वारा किसी सुरक्षाकर्मी का नाम या किसी साक्ष्य की जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। वीडियो के माध्यम से लगाए गए आरोप सामान्य प्रकृति के हैं तथा बिना किसी तथ्य और नाम के हैं। समिति ने घटना के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कि तो पाया कि स्वयं खुशबू पांचाल द्वारा चलित लाइन में रुककर लाइन को बाधित किया गया, जबकि अन्य दर्शनार्थी कार्तिक मंडप से नीचे की ओर प्रवेश कर रहे थे। उनके द्वारा अनाधिकृत स्थान पर बैठा गया तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की अह्वेलना की गई। समिति के अधिकारियों का कहना है कि जांच में उक्त वीडियो झूठा एवं भ्रामक निकलता है तो मंदिर की छवि धूमिल करने के मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़े- चतुर्दशी पर भस्म आरती में खुला बाबा महाकाल का त्रिनेत्र, मंदिर में गूंजा 'जय श्री महाकाल'

खुशबू ने लगाए थे यह आरोप
खुशबू ने वीडियो में यह आरोप लगाए थे कि वह अक्सर मंदिर में दर्शन करने जाती हैं, जहां तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा गार्ड उनसे बदतमीजी करते हैं। वीडियो में खशबू साफ कहते हुए दिख रही हैं कि सुरक्षा गार्ड आते-जाते समय उन्हें न केवल रोकते हैं बल्कि अभद्रता करने के साथ हरकतें भी करते हैं। ऐसा पहले भी कई बार उन्होंने महसूस किया, लेकिन इस बार जब बात ज्यादा हो गई तो उन्हें सोशल मीडिया पर आकर यह जानकारी सार्वजनिक रूप से देना पड़ी। उन्होंने अपने वीडियो के जरिए ही कहा है कि जिम्मेदार इस विषय पर संझान लेकर उचित कार्रवाई करें। इस वीडियो में खुशबू ने निजी क्रिस्टल के सुरक्षा गार्डों की शिकायत की है, बल्कि मंदिर परिसर में ही दर्शन के दौरान उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी बात की तो गार्डों के बारे में पूछा तो श्रद्धालु गार्डों द्वारा की जाने वाली अभद्रता की वे शिकायत करते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें