फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 'जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर; वीडियो

Tue, 14 Oct 2025 07:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

बाबा श्री महाकाल की नगरी में हर दिन उनके चाहने वाले भक्त पहुंंचते हैं। इसीक्रम में  कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए प्रातः 4 बजे जागे। पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मंगलवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। आरती से पूर्व वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया। पुजारियों ने बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और भगवान को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष व मुंडमाला धारण कराई।

ये भी पढ़ें- इंदौर में बड़ा सड़क हादसा:  ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, कई मजदूर घायल; अस्पताल में इलाज जारी

इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को त्रिपुंड लगाकर भव्य रूप में सजाया गया। उनके दिव्य दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें