फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भांग, मोगरे और भस्म से हुआ महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

Mon, 23 Jun 2025 07:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार को अलसुबह विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकाल का पंचामृत से पूजन-अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भांग से श्रृंगारित कर भस्म रमाई गई।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक के बाद हरि ओम का जल अर्पित किया गया। इसके उपरांत कपूर आरती कर भगवान को मोगरे की माला पहनाई गई। खास बात यह रही कि आज बाबा का श्रृंगार भांग से किया गया और उन्हें विशेष नवीन मुकुट पहनाकर भव्य रूप में सजाया गया।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सीजन में पहली बार 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 17 जिलों में आज होगी भारी बारिश

श्रृंगार के बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। अंत में कपूर आरती कर आम व मखाने का भोग अर्पित किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति भाव से ओतप्रोत भक्तों ने ‘जय श्री महाकाल’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरे मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें