फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: एकादशी पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, दिए कुछ ऐसे निराले दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Wed, 17 Sep 2025 07:39 AM IST

उज्जैन में अश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर बुधवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। सुबह 4 बजे जैसे ही बाबा महाकाल के पट खुले, पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे भस्म आरती की परंपरा निभाई गई। सबसे पहले वीरभद्र जी से आज्ञा ली गई और मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया।

फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया और कपूर आरती के पश्चात नवीन मुकुट एवं मोगरे के फूलों की माला धारण कराई गई।

महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। आज के श्रृंगार में बाबा महाकाल को त्रिपुंड और वैष्णव तिलक से आकर्षक स्वरूप दिया गया। इस दिव्य दर्शन का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया और “जय श्री महाकाल” का उद्घोष किया।

ये भी पढ़ें- MP News: कुबेरेश्वर धाम में लगे चेतावनी बैनर पर मचा बवाल, निवेदक में हिंदू संगठनों के नाम, जानें मामला

मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी श्री महाकालेश्वर भगवान की शयन आरती में सम्मिलित होकर दर्शन किए। इस अवसर पर विधिवत आरती और पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया।


ये भी पढ़ें- Indore Truck Accident: नो एंट्री में कैसे घुसा ट्रक? इंदौर हादसे को लेकर हाईकोर्ट सख्त; अब कमिश्नर देंगे सफाई





                   

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें