फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: कलयुगी पिता का खौफनाक कदम, शराब पिलाने के बाद बेटे की कर डाली हत्या; मामले की जांच से खुलेगा राज

Tue, 10 Feb 2026 05:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पिता ने पहले बेटे के साथ बैठकर शराब पी और बाद में मौका पाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना पंवासा इलाके की है। मृतक की पहचान विशाल सोलंकी (22) के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था। विशाल का शव मंगलवार सुबह उसके घर में बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। शव को सबसे पहले उसकी मां सावित्रीबाई ने देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर दूसरा बेटा सागर और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पंवासा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान मृतक का पिता राय सिंह सोलंकी मौके से फरार पाया गया। पुलिस की सूचना पर मृतक के मामा दिनेश और संतोष भी घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल परिजनों ने बताया कि आरोपी राय सिंह सोलंकी शराब के नशे में अक्सर घर में मारपीट और झगड़ा करता था। परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात राय सिंह ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद, जब विशाल घर में सो रहा था, तब आरोपी पिता बाथरूम गया और पीछे से आकर विशाल को बाथरूम में ले जाकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच जारी
मृतक के मामा संतोष ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पहले भी कई बार थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी लापरवाही के कारण यह बड़ी घटना घटित हुई। सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें