उज्जैन के बेगमबाग क्षेत्र में बुधवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण की कार्रवाई में मुस्लिम बाहुल्य इलाके के 12 मकान और दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। तड़के सुबह सात बजे क्षेत्र में निगम का अमला पहुंचा और लगभग 8 बजे कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान हरिफाटक से महाकाल घाटी मार्ग को बंद करना पड़ा।