फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: कुएं में गिरे किसान की 24 घंटे बाद मिली लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 02 Nov 2024 03:03 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर दो लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर तीन लोग बैठे थे। दोनों बाइकों की इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पृथ्वीपुर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़ी दोनों बाइकों को एक तरफ कराया और मृतकों का पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पृथ्वीपुर के सरकारी अस्पताल भेजा। सड़क पर शव पड़े होने के कारण यातायात भी बंद हो गया था, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, एक बाइक को विनय चला रहा था, जिस पर दो अन्य लोग बैठे थे, जबकि दूसरी बाइक को अखिलेश आदिवासी चला रहा था, जिस पर एक युवक सवार था। दोनों बाइकों की तेज स्पीड में आमने-सामने की टक्कर होने से विनय दांगी और अखिलेश आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 

पुलिस के अनुसार, अखिलेश आदिवासी ओरछा से दर्शन कर टीकमगढ़ की ओर जा रहा था और विनय पृथ्वीपुर से ओरछा की ओर जा रहा था। यह हादसा गुरार खिरक गांव के पास हुआ। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

मृतक और घायलों के परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में घायल और मृतक के परिजन पृथ्वीपुर अस्पताल पहुंच जाएंगे। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें