फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लात-घूसे और लाठियां, देखें वीडियो

Sun, 13 Oct 2024 09:36 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी जिले के नगर पृथ्वीपुर में एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में डीजल भरने को लेकर दो गुटोa में खूनी संघर्ष हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

जिले के पृथ्वीपुर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वीपुर नगर के ओरछा रोड पर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर डीजल भराने के लिए पहुंचा। तभी पीछे से एक और ट्रैक्टर पहुंचा तो दूसरे वाले ने एक ट्रैक्टर हटाने के लिए बोला। इस बात पर दोनों पक्ष में पहले मामूली बातचीत थी। इसके बाद बिबाद बढ़ता गया और यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूसे और लाठियां चलाएं। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को पृथ्वीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी राजू ने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप पर उस समय हुई जब पीछे से आए ट्रैक्टर वाले ने आगे वाले ट्रैक्टर को बोला कि आप आगे बढ़ा लीजिए इसी बात को लेकर गरमा गर्मी हुई और अचानक लाठी डंडे चलने लगे। जैसे ही दोनों पक्षों में लाठी चले तो डीजल और पेट्रोल भरने वाले बाइक चालक मौके से भाग खड़े हुए और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

तीन लोगों पर हुआ मामला दर्ज
पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिनमें एक ज्ञात है, जबकि दो अज्ञात आरोपी हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी आने के बाद घटना एकदम क्लियर हो गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ फिर अचानक लाठी डंडे चलने लगे। इसके बाद इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं और इसके साथ ही विकास की रिपोर्ट पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर पृथ्वीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें