फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: अन्नपूर्णा नर्सिंग होम के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, नोटिस भेजेगी सरकार

शाजापुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 11:45 AM IST

शाजापुर में नईसड़क स्थित अन्नपूर्णा नर्सिंग होम का स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अनुपस्थित पाए गए, जबकि उसी दिन सुबह यहां एक महिला की डिलीवरी हुई थी। इस स्थिति में महिला की देखरेख भगवान भरोसे थी। फायर सेफ्टी संबंधी उपायों में भी लापरवाही पाई गई है। इसके अलावा अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुमित यादव के नेतृत्व में किया गया। टीम ने नर्सिंग होम का गहराई से निरीक्षण किया और मौजूदा स्टाफ से जानकारी प्राप्त की। नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर को फोन किए गए, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुमित यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी स्थिति सामने आई है, उसका पंचनामा तैयार किया गया है। नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुमित यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई।  निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी लेते अधिकारी। 
   

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें