शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में भाटिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे दो लोगों की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह घटना राघोपुर गांव में हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत के कारण यह हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में कुल पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें- सीधी में बाबा साहेब की प्रतिमा पर अजीब हरकत, गिरफ्तार विक्षिप्त युवक ने बताई चौंकाने वाली वजह
जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर चार और दूसरी पर तीन लोग सवार थे। मृतकों में सुरेंद्र सिंह पिता गोविंद सिंह और सूरज पाव शामिल हैं। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज की जान उपचार के दौरान अस्पताल में चली गई। घटना को देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद मौके पर जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा अत्यंत दुखद है। हमारी प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण यह भयानक टकराव हुआ। हम मामले में मर्ग कायम कर कार्रवाई कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दोनों शव सौंप दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- मुरैना में वन विभाग ने रेत माफियाओं का वाहन पकड़ा तो हुआ हमला, अचानक पथराव से दो वनपाल घायल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार ड्राइविंग के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है, और कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है, और लोग मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बाइक में सवार सातों युवक भाटिया गांव में स्थित मां सिंह वाहिनी के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, चैत्र नवरात्रि के जवारा जुलूस में युवकों को शामिल होने था। इसमें दो युवकों की मौत हुई है। पांच घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।