फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कड़ाके की सर्दी, शहर में चल रही ठंडी हवा, घना कोहरा भी छाया; ऐसी ठंड में बच्चों का बचाव जरूरी

Tue, 07 Jan 2025 11:19 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कुछ दिनों की राहत के बाद मंगलवार सुबह शहर के मौसम में बदलाव नजर आया। कड़कड़ती ठंड के साथ सुबह घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। इससे शहर में वाहनों की रफ्तार थम गई। 
विज्ञापन
शहडोल में कड़ाके की सर्दी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान में गिरावट से पड़ रही अधिक सर्दी के कारण शहर की सड़कें सुबह सूनी रहीं, केवल आवश्यक कार्यों से बाहर निकले लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चों को विंटर डायरिया की शिकायत हो रही है। ऐसे मौसम में बच्चों का विशेष रूप से ख्याल रखना जरूरी है।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिनों की राहत के बाद मंगलवार सुबह शहर के मौसम में बदलाव नजर आया। कड़कड़ती ठंड के साथ सुबह घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। इससे शहर में वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़कों पर लोग भी कम दिखाई दिए। सुबह से चल रही ठंडी हवा ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराया।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। बच्चों को विंटर डायरिया की शिकायत हो रही है। ऐसे मौसम में बच्चों का बचाव करना जरूरी है। बच्चों को अगर सदी लगी तो वे बीमार पड़ सकते हैं। अगर, बच्चों को दस्त लगते हैं तो तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाएं और उनका उपचार कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें