फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: विश्वविद्यालय में होली के जश्न में हड़कंप, मधुमक्खियों के हमले से भगदड़, छात्रों में विवाद

Mon, 02 Mar 2026 04:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय परिसर में होली का उत्सव उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब रंग-गुलाल और डीजे की धुनों के बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उत्साह के माहौल में मस्त छात्र-छात्राएं अचानक हमले से घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए कैंपस में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मधुमक्खियों के झुंड के अचानक टूट पड़ने से कई छात्र घबराहट में गिरते-पड़ते नजर आए। कुछ को हल्की चोटें भी आईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हमले के बाद कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और छात्र सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

ये भी पढ़ें- बालाघाट में दर्दनाक मामला: एम्बुलेंस में प्रसव के बाद नहीं बच सकी मां, ज्यादा खून बहने से तोड़ दिया दम

इसी बीच होली खेलते समय दो छात्र गुटों के बीच विवाद भी हो गया। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते हस्तक्षेप होने से मामला ज्यादा नहीं बढ़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार शाम से तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कैंपस की सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल स्थिति सामान्य होने की बात कही है और भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है। सोमावर सुबह तक छात्रों के बीच हुए विवाद की कोई सूचना थाने नहीं पहुंची थी। सोहागपुर पुलिस का कहना है कि वीडीओ सामने आया है, लेकिन छात्रों के बीच हुए विवाद की कोई शिकायत थाने नहीं आई है। रही बात मधुमक्खी के हमले की तो कोई तहरीर अस्पताल से हमें नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें