फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: गांव से सटे जंगल में बारिश का मजा लेते दिखा टाइगर, बाघ की दस्तक से दहशत में ग्रामीण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Updated Thu, 29 Jun 2023 12:15 PM IST

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बाघ दस्तक देते रहते हैं। हाल ही में एक बाघ का बारिश में भीगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ब्योहारी वन परिक्षेत्र के भंमरहा कोईलारी गांव के जंगल में झापर नदी के किनारे के जंगल का बताया जा रहा है, जिसमें बाघ सैर करता दिखाई दे रहा है। वहीं, बाघ की रहवासी क्षेत्र में दस्तक से ग्रामीण डरे हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के ब्योहारी वन परिक्षेत्र के एक ओर की सीमा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और दूसरी तरफ़ बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्र लगा होने से आये दिन यहां जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती हैं। कई बार वन्यजीवों के कारण जनहानि हो चुकी है। क्षेत्र में अधिकतर बाघ की आवाजाही बनी रहती हैं। जिससे ग्रामीण भारी दहशत में रहने को मजबूर हैं। बीते दिनों ब्योहारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोदावल गांव में बाघ के हमले में एक महिला की जान चली गयी थी। जानवर के पद चिन्हों से उसकी पहचान वन अमले द्वारा की गयी थी। घटना के महज चार पांच दिन बाद एक बाद फिर ब्योहारी वन परिक्षेत्र के भंमरहा कोईलारी गांव के जंगल में झापर नदी के किनारे पर जंगल में बाघ सैर करता दिखाई दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा हैं कि वीडियो उस समय का है जब पानी गिर रहा था और बाघ झूम-झूमकर बारिश का मजा ले रहा था। हालांकि बाघ के चहलकदमी की बात सामने आने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। उन्हें फिर से जनहानि का भय सताने लगा हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें