फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: स्मार्ट मीटर की चेकिंग पर हंगामा, पंचनामा बनाते समय सहायक यंत्री से मोबाइल छीना, भीड़ ने की झूमाझटकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Updated Thu, 17 Jul 2025 08:33 PM IST

सीहोर में बिजली चोरी की जांच करने गई विद्युत वितरण कंपनी की टीम पर स्थानीय लोगों ने किया हमला। डायरेक्ट लाइन से चोरी पकड़ने पर भीड़ ने सहायक यंत्री से की बदसलूकी, उनका मोबाइल छीन लिया। झूमाझटकी में उनके कपड़े भी फट गए। घटना के बाद अधिकारी और कर्मचारी किसी तरह वहां से निकले। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया हो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सीहोर जिले के जोन-1 के कस्बा क्षेत्र में बिजली कंपनी की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंची थी। इस दौरन सहायक यंत्री अतुलेश सिंह भी टीम के साथ मौजूद थे। जांच टीम ने एक स्थान पर डायरेक्ट लाइन से बिजली चोरी पकड़ी। सहायक यंत्री अतुलेश के कहने पर कर्मचारी छत पर गया और केबल काटकर नीचे ले आया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उनके घर में घुसने का विरोध किया।

ये भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर देश में पांचवें नंबर पर, वाटर सरप्लस शहरों में भी शामिल

देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और कुछ लोगों ने एई अतुलेश की गिरेबान पकड़ लिया और झूमाझटकी शुरू कर दी। इस बीच किसी ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह टीम वहां से बचकर बाहर निकली और कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने शाहिद, सलमान और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस घटना ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के लिए स्थिति को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है, जो बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  बारिश से बिगड़े हालात, नदी-नाले उफान पर, निचले इलाकों में भरा पानी; कई गांवों का संपर्क टूटा

क्षेत्र के लोगों ने की एएसपी से शिकायत
घटना के बाद मोहल्ले के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एएसपी सुनीता रावत को दिए आवेदन में शाहिद अंसारी, रिजवान बैग और नवेद खां ने आरोप लगाया कि जब घर में पर्दानशीं महिलाएं थीं, तब अधिकारी जबरन घर में घुसे। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता की। उन्होंने कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। 

स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी
बता दें कि शहर में स्मार्ट मीटर को लेकर पहले से ही नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मीटर लगने के बाद बिल तीन से चार गुना बढ़ गया है। विरोध में एक युवक ने मीटर तोड़ा था। कई जगह कर्मचारियों से हाथापाई भी हुई। हालात को देखते हुए कंपनी ने कर्मचारियों के साथ गनमैन तैनात किए। इस पर कांग्रेस ने विरोध जताया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें