फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Sun, 15 Dec 2024 02:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि युवक का सिर पत्थर से कुचला गया है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर में एक युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मोतीनगर थाना क्षेत्र के काकागंज वार्ड के पंतनगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला है। युवक के शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पंतनगर इलाके में सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम से जुटे साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है।

मृतक की पहचान दीपेश अहिरवार उम्र 25 साल निवासी पंतनगर के रूप में हुई है। वारदात सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस वारदात के बारे में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पंतनगर क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। मृतक का सिर कुचलकर हत्या की गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वहीं, एक संदेही को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें