फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बीना रिफाइनरी विस्तार में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन पोकलेन जब्त

Sun, 22 Jun 2025 01:55 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के बीना तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आगासौद में स्थापित भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की रिफायनरी के विस्तारीकरण का काम चल रहा है और पिछले कुछ माह से इस विस्तारीकरण कार्य में लगी कंपनियों पर ग्रामीणों की कृषि भूमि पर अवैध उत्खनन कर मिट्टी निकालने के आरोप लग रहे थे। ग्रामीण लगातार अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों की इसी शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने भांकरई गांव में छापा मारा। इस दौरान खेतों और रिफाइनरी की सीमा से लगे करीब 10 से 12 एकड़ क्षेत्र में गहरी खुदाई मिली।

कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मौके से तीन पोकलेन मशीनें जब्त कीं। मशीन ऑपरेटर और अन्य जिम्मेदार लोग मौके से भाग निकले। बारिश के कारण कार्रवाई कुछ समय के लिए रुकी। रिफाइनरी विस्तार के लिए बीआरसी, आरबीसी और सारथी कंपनियों को लेवलिंग के लिए पांच लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी की जरूरत थी। जांच में सामने आया कि अधिकतर मिट्टी अवैध खनन से निकाली गई।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पलटा ट्रक, शहडोल-रीवा मार्ग पर 30 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, 18 घंटे फंसे रहे वाहन

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले सात महीने से यह अवैध खनन चल रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार अधिकारियों से की जा रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस अवैध खनन मामले में ग्रामीणों का कहना है कि इस खनन को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। एसडीएम विजय डेहरिया ने बताया कि आगे की कार्रवाई खनिज विभाग करेगा। कार्रवाई के दौरान एसडीएम विजय डेहरिया, एसडीओपी नितेश पटेल, तहसीलदार डॉ. अंबर पंथी और आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें