फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : इंदौर में RSS का पथ संचलन, दो लाख से अधिक स्वयंसेवक जुटाने का रखा गया लक्ष्य

इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। कुछ क्षेत्र में सुबह पथ संचलन निकले, जबकि कुछ इलाकों में शाम को संचालन का समय रखा गया है। 34 स्थान पर निकलने वाले पथ संचलन में 170 किलोमीटर की दूरी शहर में तय की जाएगी। चिमन बाग पर पथ संचलन से पहले एक सभा भी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने इंदौर के मालवा प्रांत में संघ के इतिहास और पथ संचलन के महत्व पर प्रकाश डाला..

उन्होंने कहा कि इंदौर में संघ आजादी के पहले से सक्रिय है। यहां के स्वयंसेवक राजस्थान के कोटा शहर में संघ की जड़े मजबूत करके आए हैं। वर्ष 1940 के आसपास कराची से संघ के स्वयंसेवक शिक्षण वर्ग करने इंदौर आते है। वक्ताओं ने कहा कि संचलन हिंदू समाज की शोभायात्रा है। संचलन समाज में विश्वास पैदा करता है। यह संचलन बताता है कि हिंदू संगठित है।

बाबा साहेब तरानेकर ने कहा कि कहा कि हमारा मार्ग सनातन है, क्योंकि जब सृष्टि के साथ वेदों का निर्माण हुआ तो धर्म का निर्माण हुआ। हमारा धर्म सबसे पुराना है। हमारा धर्म ही दूसरे धर्मों को मार्ग दिखाता है। इस कारण हमारे धर्म को सनातन माना गया है। भारतीय द्वीप हमारा सम्पूर्ण भारतवर्ष है। इसमें धरती, आकाश पहाड़ शामिल हैं। इसका उल्लेख वेदों में किया गया है। जिसकी रक्षा हमें करना है। चिकन बाग से शुरू हुआ पद संचलन अलग-अलग मार्गों से गुजरा। 

स्वयंसेवक के स्वागत के लिए कई जगह मंच लगाए गए थे। इसके अलावा परिवारों ने घर के बाहर रंगोलियां भी बनाई थीं। संगम नगर में महिलाओं ने तिलक लगाकर चंदन तिलक लगाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन में शहर के जनप्रतिनिधि, पूर्व अफसर,व्यापारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें