फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब, एमपी-यूपी बॉर्डर पर लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, देखें VIDEO

Sun, 09 Feb 2025 02:26 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से लाखों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हो रहे हैं, जिससे एमपी-यूपी बॉर्डर पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। शनिवार तड़के 4 बजे से चाकघाट बॉर्डर पर हजारों वाहन फंस गए, जिससे करीब 20 किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।

श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। यातायात को नियंत्रित करने और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ कई टीमें तैनात की गई हैं।

श्रद्धालुओं के बढ़ते सैलाब से फिर जाम
रीवा के रास्ते होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बीते सप्ताह महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद यूपी प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी, जिससे एमपी बॉर्डर पर भी जाम की स्थिति बन गई थी।

अब एक बार फिर भारी भीड़ उमड़ने से सोहागी पहाड़ से चाकघाट बॉर्डर तक वाहन रेंगने को मजबूर हैं। रीवा प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है, और प्रयागराज में जाम समाप्त होते ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने दिया जाएगा।

आस्था की राह में इंतजार, लेकिन जल्द मिलेगी राहत
जाम की वजह से प्रशासन ने कुछ समय के लिए एमपी से प्रयागराज जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि वे महाकुंभ में पुण्य लाभ अर्जित कर सकें। video- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें