फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: खनन माफिया पर एक्शन, सुशील पटेल से वसूले जाएंगे 3.32 करोड़, कलेक्टर ने दिए आदेश; जानें मामला

Tue, 22 Jul 2025 06:14 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

मऊगंज जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफिया पर शिकंजा कस दिया है। गोपला गांव निवासी सुशील पटेल से 3 करोड़ 32 हजार की वसूली का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने हनुमना तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि आरोपी की चल-अचल संपत्तियों को तत्काल चिन्हित कर वसूली की कार्रवाई शुरू की जाए।

जानकारी के अनुसार, सुशील पटेल पर पहले भी 1.50 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी, लेकिन नियत समय पर भुगतान नहीं करने के कारण अब यह राशि बढ़कर 3 करोड़ 32 हजार हो गई है। प्रशासन की गठित जांच समिति ने गोपला गांव में निरीक्षण किया था, जहां कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपी ने फर्शी पत्थर, बोल्डर और अन्य खनिजों का अवैध उत्खनन किया था। इसके अलावा, उसने कई नए खनन स्थल भी गैरकानूनी तरीके से शुरू कर दिए थे और पूर्व खनन क्षेत्रों में बिना अनुमति खनिजों का भंडारण भी कर रखा था।

ये भी पढ़ें: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि खनिज माफियाओं के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें