फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: कालीसिंध नदी की बगैर मुंडेर के पुलिया से नीचे गिरी कार, ट्रांसपोर्ट कारोबारी चालक लापता

Fri, 05 Sep 2025 06:36 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में स्थित कालीसिंध नदी की पुरानी पुलिया पर शुक्रवार अल सुबह हुए हादसे में एक कार बगैर मुंडेर के पुल से सीधी नीचे जा गिरी। स्थानीय पुलिस की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन चालक लापता बताया जा रहा है। लगभग छह घंटे बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया।

सारंगपुर पुलिस से मिली मुताबिक पानी में गिरी उक्त कार को संडावता गांव निवासी महेश सोनी का पुत्र विशाल सोनी चला रहा था, जो अपने घर से इंदौर जाने की कहकर निकला था। ब्रिज पर उसकी कार असंतुलित हुई और सीधे नदी में गिर गई। पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से विशाल को ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन 6 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें- ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सहित पांच व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बोलेरो सहित बहे, ग्रामीणों ने बचाई जान

उक्त घटना की सूचना देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में आग की तरह से फैल गई और पुल के दोनों और लोगों का जमावड़ा लग गया। मध्यप्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गौतम टेटवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर रंजीत भिलाला के मुताबिक हमारी एक टीम पानी में डूबे हुए व्यक्ति को पहले से ही ढूंढ रही है और एक टीम को और हमने रवाना किया है। साथ ही वे उक्त घटनाक्रम को लेकर कहते हैं कि हमारे पहुंचने से पहले ही पुलिस ने क्रेन के माध्यम से गाड़ी को ऊपर खींच लिया यदि वे थोड़ा इंतेज़ार कर लेते तो संभव होता कि यदि उक्त व्यक्ति गाड़ी में फंसा होता तो उसकी सर्चिंग हो जाती। इतना समय नहीं लगता, फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

गौरतलब है कि विशाल सोनी भाजपा नेता वा सारंगपुर जनपद सदस्य महेश सोनी का पुत्र है, जिनकी ट्रांसपोर्ट पर गाड़िया चलती है। सूत्रों की मानें तो विशाल का ट्रक कहीं से आया था और वो पेमेंट लेकर ही आ रहा था उसी दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ। घटना कैसे और कब हुई उसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास भी नहीं है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें