फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातालकोट एक्सप्रेस में चोरी से हड़कंप: आउटर पर पांच यात्रियों का सामान पार, चार टीमें जांच में जुटीं

Sat, 15 Aug 2026 12:02 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम-इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर पातालकोट एक्सप्रेस में एक ही समय के आसपास अलग-अलग कोचों में हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने पांच यात्रियों को निशाना बनाते हुए मोबाइल, नकदी और कीमती सामान पार कर दिया। एक ही ट्रेन में एक साथ कई कोचों में चोरी होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

आउटर पर यात्रियों के सामान को बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि बीती रात पातालकोट एक्सप्रेस इटारसी की ओर आ रही थी। आउटर पर पहुंचने के दौरान अलग-अलग कोचों में सवार यात्रियों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। महिला यात्रियों के पर्स भी चोरी हुए, जिनमें मोबाइल, नकदी और जरूरी सामान रखा था। इटारसी स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को सामान गायब होने का पता चला।

अमला और छिंदवाड़ा से भी ऑनलाइन मिल रहीं शिकायतें
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान ट्रेन में पहुंचे और यात्रियों से पूछताछ की। चोरी को लेकर इटारसी के अलावा अमला और छिंदवाड़ा जीआरपी में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों की ऑनलाइन जानकारी इटारसी जीआरपी को मिल रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर इटारसी जीआरपी द्वारा संबंधित मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  Independence Day 2026: हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, सभी जिलों में बनेंगे MSME पार्क; CM ने किए कई बड़े एलान

चार टीमें गठित, थाना प्रभारी खुद संभाल रहे कमान
एक ही ट्रेन में अलग-अलग कोचों में एक ही समय के आसपास हुई वारदात को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी ने जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं। इनमें से एक टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी संजय चौकसे स्वयं कर रहे हैं। पुलिस यात्रियों से पूछताछ के साथ ट्रेन और घटनास्थल से जुड़े सुराग जुटा रही है।

आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की भी ली जा रही मदद
मामले की जांच में स्थानीय आरपीएफ और पुलिस की भी मदद ली जा रही है। जीआरपी पूर्व में ट्रेन में चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे आरोपियों की जानकारी खंगालने के साथ संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें