मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। एक तरफ भाजपा जहां प्लानिंग में जुटी हुई है, वहीं कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों और एजेंट्स को ट्रेनिंग दे रही है। इस बीच दोनों ही दलों के प्रमुख नेता बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। भाजपा अपने प्लान बी के तहत ऐसे बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क करने लगी है, जिनके जीतने की संभावना बन सकती है।