फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पुराने चेहरों पर लगाया बड़ा दांव

Fri, 20 Oct 2023 04:19 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें छिंदवाड़ा से एक बार फिर से सभी वर्तमान विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा ने जहां परासिया, पांढुर्ना, अमरवाड़ा में इस बार नए चेहरे को मौका दिया है तो वहीं कांग्रेस ने किसी भी पुराने विधायक की टिकट नहीं काटते हुए एक बड़ा फैसला किया है। इससे माना जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों को दोबारा विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका देकर एक बड़ा दांव खेला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें