मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 92 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अभी भी दो सीट गुना और विदिशा सीट पर किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। भाजपा अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने 6 मंत्रियों के टिकट दिया है। पांचवी लिस्ट में मौजूदा 67 विधायकों में से 37 को फिर से मौका मिला है, जबकि 3 मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इस लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया है।