मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तक कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलता रहा है। बीजेपी-कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में उतर गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के चुनावी रण में अब कट्टरपंथी छवि के नेता असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन यानी AIMIM की भी एंट्री हो गई है।