फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक और कट्टर समर्थक ने छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस में हुए शामिल

Tue, 27 Jun 2023 03:42 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक और बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल, ग्वालियर चंबल संभाग में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब शिवपुरी के एक सिंधियानिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया है। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सिंधिया समर्थक राकेश गुप्ता 26 जून को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें