फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: पति ने पहले पत्नी को हंसिये से मार-मार कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने कर ली आत्महत्या

Thu, 29 May 2025 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना में एक पति ने पहले पत्नी पर हंसिया से हमला किया, फिर जहर खा लिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शख्स ने जहर खाने के बाद बेटी को फोन किया। उससे कहा तेरी मां को मार डाला। बेटी ने तुरंत अपनी भाभी को इस बारे में बताया।

मामला खुमानपुरा गांव का है। रामविलास कुशवाहा और उसकी पत्नी सरोज कैलारस क्षेत्र में लीलहर का पुरा गांव के रहने वाले थे। फिलहाल खुमानपुरा गांव में जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे। दोनों खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। दोपहर 3 बजे रामविलास शराब पीकर झोपड़ी पर पहुंचा, जहां पत्नी से झगड़ा करने लगा। पत्नी ने जवाब दिया तो तैश में आकर उसने हंसिये से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- बालाघाट में दिल दहलाने वाली वारदात, मां ने घोंट दिया तीन माह की मासूम का गला, पुलिस तलाश रही वजह

रामविलास की बड़ी बहू गुड़िया ने बताया कि वारदात के बाद उसने अपनी बड़ी बेटी नंदिनी को फोन किया। लड़खड़ाती आवाज में बताया कि पत्नी को मार दिया है और खुद भी जहर खा लिया है। नंदिनी ने तुरंत गुड़िया को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सरोज के सिर और जबड़े में हंसिए से हमले के कुल छह जख्म थे। जबड़े से हंसिया आर-पार हो गया था। सिर के जख्मों में से दिमाग दिखाई दे रहा था।

सरोज को पहले कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस बैरियर चौराहे पर जाम में फंस गई। यहां सड़क निर्माण के कारण तीन किलोमीटर का रास्ता सिंगल लेन से चल रहा था। आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहने के कारण सरोज ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-डेयरी संचालक से परेशान युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें मामला

रामविलास और सरोज की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दोनों बेटों और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। नाती पोते भी हैं। रामविलास की ससुराल कैलारस के नेपरी गांव में है। रामविलास के भाई दोजी ने बताया इससे पहले दंपती के बीच कभी इस तरह का विवाद नहीं हुआ था। पूरा परिवार इस घटना से हैरान है। भाभी सरोज बेहोश थी और कुछ नहीं बता सकी। इसके चलते विवाद का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं कैलारस थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम ने कहा रामविलास शराब का आदी था और यह कदम उसने नशे की हालत में उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से खून से सना हंसिया और ईंट बरामद की गई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें