मध्यप्रदेश में इस बार दिसंबर की शुरुआत से ही तेज ठंड का दौर बना हुआ है। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और उत्तरी हिस्सों में जेट स्ट्रीम के असर के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 दिसंबर से एक और नया सिस्टम बन रहा है, जिसकी वजह से अगले कई दिनों तक ठंडी और बर्फीली हवाएं लगातार बहेंगी। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।