फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कुएं में गिरा तेंदुए का बच्चा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाया, अब शावक को मां से मिलवाएगा अमला,देखें वीडियो

Tue, 13 Dec 2022 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

खरगोन जिले के कसरावद फॉरेस्ट रेंज के अंदर खेत में बने एक कुए में तेंदुए का बच्चा गिर गया। जैसे ही खेत मालिक को इसकी जानकारी मिली उसने तत्काल वन अमले को सूचित किया। जानकारी मिलने के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। फिलहाल वन विभाग ने तेंदुए के शावक को निगरानी में रखा है। वन विभाग अब तेंदुए की मां की खोजबीन में जुटा है। जैसे ही शावक की मां मिल जाएगी बच्चे को जंगल में उसकी मां के पास छोड़ दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के कसरावद में एक खेत में बने कुएं में तेंदुए का बच्चा गिर गया था। किसान दयानंद पाटीदार जब अपने खेत पर पहुंचे तो खेत के कुएं में तेंदुए के बच्चे को देख कर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचन दी। वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके तेंदुए के बच्चे को कुएं से निकला। वहीं, रिहायशी इलाके में तेंदुए का शावक मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी खेतों में चने और गेहूं की फसल लगी है, जिसे पानी देने के लिए उन्हें रात में भी खेतों में जाना होता है। ऐसे में जंगली जानवरों का डर सताने लगा है।

वहीं, खरगोन के डीएफओ प्रशांत कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कसरावद के पास एक खेत के कुएं में तेंदुए का बच्चा गिर गया है। हमने तुरंत टीम भेजकर उसे रेस्क्यू किया। तेंदुए का बच्चा लगभग सात माह का है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। फिर भी हमने उसे अपनी निगरानी में रखा है। तेंदुए के बच्चे की मां को ढूंढा जा रहा है, जिसके मिलने के बाद बच्चे को उसकी मां के पास छोड़ा जाएगा। फिलहाल वह पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशांत कुमार ने बताया कि नर्मदा घाटी के बेल्ट में तेंदुओं की तादाद अच्छी है। किसी कारणवश यह तेंदुए का बच्चा खेत की तरफ आ गया होगा जहां वह कुएं में गिर गया। लेकिन अब उसे बचा लिया गया है और उसे जल्दी ही जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें