फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन के खलघाट में चक्का जाम आंदोलन: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

Wed, 06 May 2026 05:14 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

खरगोन किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 7 मई 2026 को प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी है। खरगोन सहित आसपास के कई जिलों से हजारों किसान खलघाट में एकत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (आगरा-मुंबई मार्ग) पर चक्का जाम करेंगे। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के किसान अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाइक ने बताया कि आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक झूमा सोलंकी, कसरावद विधायक सचिन यादव, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाइक तथा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परसराम पाटीदार सहित कई वरिष्ठ नेता करेंगे।

पढ़ें: इतिहास से उद्योग तक बुरहानपुर की बड़ी छलांग: 800 करोड़ निवेश का एलान, CM यादव बोले- अब यहां बसेंगे बड़े उद्योग बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में धार, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर और झाबुआ जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य में किसान लगातार परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। इस चक्का जाम के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाकर मांगों का तत्काल निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। उधर, संभावित भीड़ और प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत खलघाट से धामनोद तक राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था: इंदौर से सेंधवा जाने वाले भारी वाहनों को धामनोद बायपास से महेश्वर, मंडलेश्वर और कसरावद होते हुए भेजा जाएगा। चार पहिया और मध्यम वाहनों को काकड़दा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले वाहनों को खलटाका ब्रिज से धरमपुरी रोड की ओर मोड़ा जाएगा। खरगोन से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को नवग्रह तिराहा से ऊन, जुलवानिया, बड़वानी और धार होते हुए भेजा जाएगा। महेश्वर से धामनोद जाने वाले मार्ग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें