फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: उफनते नाले को पार करते स्वास्थ्यकर्मियों का वाहन फंसा, लेडी सिंघम ने खुद धक्का लगाकर निकलवाया

Tue, 24 Sep 2024 08:58 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

घटना के समय वाहन में चार स्वास्थ्यकर्मी सवार थे, जिन्हें समय रहते लेडी सिंघम के नाम से मशहूर नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जयसवाल की सूझबूझ और ग्रामीणों की मदद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने निलवाई गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में चमक और गरज के साथ भारी बारिश हुई। बुरहानपुर जिले में मानसूनी सीजन खत्म होने से पहले हुई यह बारिश आसफ बन गई। हालांकि, कुछ दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। लेकिन,  बारिश के कारण ताप्ती नदी और उसकी सहायक नदियों के साथ ही नाले उफान पर आ गए हैं। इस दौरान ग्रामीण इलाके में एक उफनते नाले को पार करते समय जिले के स्वास्थ्य कर्मियों से भरा एक चार पहिया वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गया। इससे उनकी जान हलक में अटक गई, नेपानगर थाना प्रभारी की सूझबूझ से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


यह घटना बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के ग्राम बाकडी में हुई, जब स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं पूरी कर बुलेरो वाहन से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। बारिश के कारण जामुन नाले में पानी बढ़ने के चलते बोलेरो गाड़ी बीच नाले में फंस गई। इससे स्वास्थ्यकर्मी घबरा गए और उन्होंने तुरंत नेपानगर थाना पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी ज्ञानु जयसवाल तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से वाहन को रस्से से खींचकर बाहर निकाला गया। घटना के समय वाहन में चार स्वास्थ्यकर्मी सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। थाना प्रभारी ज्ञानु जयसवाल की सूझबूझ और ग्रामीणों के सहयोग से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वाहन को खुद महिला टीआई जयसवाल ने धक्का लगाकर निकलवाया- फोटो : credit

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें