फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी में सड़क हादसा: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई; यूपी के दो लोगों की मौत

Thu, 21 May 2026 10:31 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा निवासी सूर्यांश सागर, विवेक राजपूत, प्रीतम शुक्ला, अमित सिंह और एक अन्य साथी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटनी जिले के चाका बायपास स्थित नेशनल हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही कटनी पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में अमित सिंह और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव कार में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह भेजा गया।

पढ़ें:  राजधानी से पकड़ा गया फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 50 से ज्यादा नकली डॉक्टरों का खुलासा कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि हादसा कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर को आई नींद की झपकी को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें