फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: ओडिशा से दो गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा पकड़ने के बाद खुला नेटवर्क का राज

Tue, 26 May 2026 09:57 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 16 किलो गांजा बरामद होने के बाद शुरू हुई जांच पुलिस को सीधे ओडिशा तक ले गई, जहां दबिश देकर दो बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कटनी लाई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में गांजे की सप्लाई करते थे। दरअसल, कटनी जिले की एनकेजे थाना पुलिस ने 14 मई को हिरवारा गांव स्थित पनहा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 16 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी गांजे की खेप को साड़ियों के भीतर छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया।

पढ़ें: पानी पीने बाहर निकले दो मजदूर बचे, सेकंडों में कुएं में दफन हो गए पांच साथी; चश्मदीदों की जुबानी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली। इसके बाद पुलिस टीम ने उड़ीसा के बरगढ़ और बौध जिले में दबिश दी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो मुख्य सप्लायर मामू उर्फ पंकज मेहर और प्रियवर्धन भोई को गिरफ्तार किया गया और कटनी लाया गया। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े थे और अलग-अलग राज्यों में माल सप्लाई करते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे ड्रग सिंडिकेट और उससे जुड़े अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें