फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: कटनी रेलवे जंक्शन से हटेगा डायमंड क्रॉसिंग सिस्टम, नई रणनीति से होगा संचालन

Fri, 30 May 2025 11:41 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

जबलपुर रेल मंडल ने कटनी में अंग्रेजों के जमाने की डायमंड क्रॉसिंग तकनीक को हटाने का निर्णय लिया है। डायमंड क्रॉसिंग सिस्टम उन दिनों की उन्नत तकनीकों में शुमार था, जहां एक साथ दो ट्रेनें अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना हो जाया करती थीं, लेकिन बदलते वक्त के अनुसार अब इसे हटाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश का कटनी रेलवे जंक्शन न केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज है, बल्कि आज भी रणनीतिक रूप से देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शुमार है। कटनी में तीन प्रमुख स्टेशन शामिल हैं, जहां से पांच दिशाओं में ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनमें बीना, प्रयागराज, मुंबई, बिलासपुर और जबलपुर जैसे बड़े रेल मार्ग शामिल हैं। यही वजह है कि यहां यात्री और मालगाड़ियों की अत्यधिक आवाजाही रहती है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नौतपा के छठवें दिन भी जारी रहेगा आंधी-बारिश दौर, आज प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट

कटनी जंक्शन पर सन् 1970 के दशक में लगी डायमंड क्रॉसिंग कभी तकनीकी चमत्कार मानी जाती थी, जो दो ट्रेनों को एक साथ क्रॉस करने की सुविधा देती थी, जिससे स्टेशन के प्लेटफार्मों और रेल यातायात पर दबाव कम होता था। लेकिन अब रेलवे के पास तीन विकसित स्टेशन हैं, जिससे संचालन पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित हो गया है।

रेल अधिकारी बताते हैं कि पहले सभी ट्रेनें कटनी मुख्य स्टेशन से ही संचालित होती थीं, लेकिन ट्रैफिक बढ़ने और संचालन को सुचारू बनाने के लिए रेलवे ने यहां कटनी साउथ स्टेशन और कटनी मुड़वारा का निर्माण करवाया। अब तीनों स्टेशनों के जरिए कटनी जिला पांच दिशाओं में रेल यातायात को जोड़ता है। इसलिए रेलवे प्रशासन अब इस पुरानी डायमंड क्रॉसिंग को हटाने की तैयारी में जुटा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में मेट्रो ट्रेन कल से चलेगी -एक बार में 900 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

जबलपुर रेल मंडल के एडीआरएम आनंद कुमार ने बताया कि जहां-जहां पहले दो रेल लाइनें एक-दूसरे को काटती थीं, वहां डायमंड क्रॉसिंग लगाई जाती थी। लेकिन अब सिंगल पॉइंट इंटरचेंज सिस्टम ज़्यादा कारगर है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। कटनी जंक्शन की डायमंड क्रॉसिंग पुरानी हो चुकी है, और उसे हटाकर संचालन को और तेज़ और सुरक्षित बनाया जाएगा। इस बदलाव से यात्रियों को समयबद्धता, बेहतर सुविधा और कम पावर शिफ्टिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही सुरक्षा मानकों में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें