फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: महिला मित्र पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, आरोपी भी गंभीर रूप से झुलसा; मामला दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 05:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP News: जबलपुर में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से जल गयी। इस घटना में आरोपी भी गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से जल गयी। इस घटना में आरोपी भी गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्ताना चौक में 42 वर्षीय पीड़ित महिला फूल-माला की दुकान थी। महिला के तीन बच्चे और पति से विवाद होने के कारण वह मायके आकर रहने लगी थी। इसके दौरान नरेंद्र पंजाबी उम्र 40 साल नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गयी। नरेन्द्र महिला पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। महिला द्वारा इंकार किये जाने पर दोनों में विवाद हो गया था।
महिला मंगलवार की दोपहर 12 बजे अपनी दुकान में बैठी हुई थी, तभी आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचा और पेट्रोल से भरी पन्नी निकालकर उस पर फेंक दी। इसके बाद महिला की हत्या करने के उद्देश्य से उसे जला दिया। इस घटना में युवक भी झुलस गया था। महिला को जिंदा जलता देख पड़ोसी दुकानदारों ने आग को बुझाया। दोनों को उपचार के लिए शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी युवक को अभिरक्षा में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें