फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल के लिए हथेली पर जान: मध्यप्रदेश का एक गांव, जहां पेड़ों पर चढ़कर मोबाइल नेटवर्क तलाश रहे लोग

Thu, 16 Feb 2023 01:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

देश में 5 जी नेटवर्क लोगों के मोबाइल तक पहुंच गया है, जिससे लोगों के काम भी आसान हो गए हैं, लेकिन सिवनीमालवा तहसील के ग्राम ढेकना में आज भी ग्रामीण मोबाइल में नेटवर्क की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। गांव में कुछ स्थान ग्रामीणों ने चिन्हित किए है। जहां पहुंचने पर मोबाइल में नेटवर्क मिलता है और ग्रामीण अपने परिचितों से बात कर लेते हैं। गांव में नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीण कई महत्वपूर्ण कामों से भी वंचित हो जाते हैं।

ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क के लिए घरों की छतों के साथ ही ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर भी चढ़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस तरह जान जोखिम में डालकर ग्रामीण रोजाना नेटवर्क की तलाश में जुटे हुए हैं। गांव के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर मोबाइल स्टैंड लगाये हैं, उन्होंने उन स्थानों को चिन्हित कर स्टैंड लगाये है, जहां मोबाइल में नेटवर्क मिलता है। वहीं नेटवर्क नहीं होने से स्वास्थ्यकर्मियों को भी अपने कामकाज करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर तरीके से नहीं मिल पा रही है। जब इसकी जानकारी प्रशासन को लगी तो गांव में नेटवर्क लाने के लिए पांच मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है। तस्वीरें इस बात की गवाह है कि ग्रामीण तो सक्सेस हो गए मगर गांव में नेटवर्क और इंटरनेट सक्सेस नहीं हो पाया।

नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को गांव से 10 किलोमीटर दूर जाकर मोबाइल में नेटवर्क तलाशना पड़ रहा है।  ग्रामीणों ने नेताओं और अधिकारियों को कई बार गांव में नेटवर्क के लिए टॉवर लगाने की मांग की, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों को निराश ही हाथ लगी। मोबाइल नेटवर्क गांव में नहीं होने से समय पर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें