फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मकर संक्रांति पर नर्मदा नदी के घाटों पर स्नान करने उमड़े लोग, हर हर नर्मदे के जयघोष से गूंजा सेठानी घाट

Sun, 15 Jan 2023 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग पवित्र नदी घाटों पर सुबह से ही स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम जिल के सेठानी घाट पर मकर सक्रांति के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। दूरदराज से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं का सेठानी घाट पर तांता लगा है। सुबह से ही नर्मदा तटों पर हर हर नर्मदे का जयघोष गूंज रहा है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और मां नर्मदा से सुख और समृद्धि की कामना की। सेठानी घाट में मकर संक्रांति को लेकर प्रशासन ने भी व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

Read More: मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे सैकड़ों लोग, सेठानी घाट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें