फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: टावर वैगन पटरी से उतरी, मुंबई–दिल्ली रूट डाउन ट्रैक बंद होने से 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

Mon, 24 Nov 2025 09:27 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

खबर मध्य प्रदेश के हरदा जिले से जहां हरदा रेलवे डबल फाटक के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब डाउन ट्रैक पर एक टावर वैगन पटरी से उतर गई। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार टावर वैगन को लूप लाइन से मेन लाइन पर लाया जा रहा था, तभी तकनीकी गड़बड़ी के चलते वैगन पटरी से नीचे उतर गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक को बंद कर राहत कार्य शुरू कराया। 100 से अधिक रेलवे कर्मचारियों की टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य तेजी से किया गया। सीएनडब्ल्यू इटारसी टीम के मौके पर पहुंचने के बाद जेसीबी और मशीनों की मदद से वैगन को उठाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद लाइन को पुनः चालू कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-  बुंदेलखंड को सीएम की सौगात, लांच नदी परियोजना को दी स्वीकृति, बाेले- केन-बेतवा लिंक से बदलेगी सूरत

मुंबई–दिल्ली रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
टावर वैगन के बेपटरी होने से हरदा स्टेशन का डाउन ट्रैक बंद हो गया। हरदा में केवल दो ही लाइनें होने के कारण करीब 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। मुंबई–हावड़ा मेल, जनता एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित इटारसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को देरी से चलना पड़ा। यात्रियों को लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि रेलवे प्रबंधन ने स्थिति को संभालते हुए सभी ट्रेनों को अप ट्रैक से रवाना करना शुरू कर दिया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीआरएम योगेंद्र बघेल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें