फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: बिहार चुनाव की बहस ने ली युवक की जान, नशे में धुत मामाओं ने कीचड़ में डुबोकर की भांजे की हत्या

Tue, 18 Nov 2025 01:00 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

बिहार विधानसभा चुनाव की गरमाहट भले ही नतीजों के बाद ठंडी हो चुकी हो लेकिन उसकी सियासी चिंगारी मध्य प्रदेश के गुना में एक खौफनाक वारदात के रूप में भड़क उठी। हजारों किलोमीटर दूर आई यह राजनीतिक रंजिश रिश्तों की मर्यादा निगल गई और एक मामूली बहस में मामा ने भांजे की जान ले ली।

घटना पुलिस लाइन में बन रहे सरकारी क्वार्टरों के निर्माण स्थल की है, जहां बिहार के शिवहर जिले का रहने वाला शंकर मांझी (22) अपने दोनों मामाओं राजेश मांझी (25) और तूफानी मांझी (27) के साथ मजदूरी करने आया था। रविवार देर रात तीनों ने साथ में खाना खाया और शराब पी। इसी दौरान उनके बीच बिहार चुनाव के नतीजों और तेजस्वी-नीतीश को लेकर बहस शुरू हुई और हल्की तकरार ने विकराल रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें: Indore News: ढाई महीने की बच्ची को लगा दी Expired Vaccine, डॉक्टर ने पकड़े जाने पर की मारपीट

सूत्रों के अनुसार मामाओं द्वारा तेजस्वी यादव पर की गई टिप्पणी से शंकर भड़क गया। अपशब्दों की नोकझोंक कुछ ही मिनटों में हिंसा में बदल गई। गुस्से में अंधे हुए दोनों मामाओं ने शंकर की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे पास के कीचड़ भरे गड्ढे में धकेल दिया। आरोपियों ने उसका चेहरा कीचड़ में तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। फेफड़ों में भर गए कीचड़ और पानी के कारण शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। 

वारदात की जानकारी मिलते ही कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होने के बाद तत्काल घेराबंदी की गई और करीब एक घंटे के भीतर दोनों आरोपी मामा गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल करते हुए स्वीकार किया कि नशे और राजनीतिक बहस की गरमी में उन्होंने भांजे की जान ले डाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें