फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: खेत में नाबालिग से किया था दुष्कर्म, पुलिस ने 72 घंटे में ही किया धरदबोचा

Tue, 03 Feb 2026 07:14 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम कडमाल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी गौतम पिता पूनमचंद्र (21) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले आठ दिनों से फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह धार छोड़कर गुजरात भागने की फिराक में गांव के टीनशेड पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। थाने की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

दरअसल, निसरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कडमाल स्थित पुलिया के पास मक्का के खेत में आठ दिन पहले नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। 30 जनवरी को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना के बाद खेत में छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में हुई छेड़छाड़ से नागदा में मचा बवाल, सात आरोपी गिरफ्तार, भारी फोर्स तैनात, जानें मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में, महिला अपराध प्रकरण की विवेचना के लिए एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी रवि वास्के के अनुसार, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि फरार आरोपी कडमाल में मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां काले रंग की शर्ट पहने एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौतम पिता पूनमचंद्र फुलमाली बताया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर निसरपुर चौकी लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें