फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से चंद दूरी लेकिन विकास कोसों दूर, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे इस गांव के लोग

दतिया जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सलैया पवार का आदिवासी डेरा एवं कुशवाहा समाज के डेरा के निवासी शासन से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से अछूते हैं। सबसे बड़ी समस्या यहां पर पेयजल की है। न तो यहां कोई पाइप लाइन डाली गई है और न ही हैडपंप है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में दूर दराज जाकर कुएं से पानी भरकर लाना पड़ता है। लगभग 500 की आबादी होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों को कहना है उनका अधिकतर समय पानी भरने में ही निकल जाता है। ऐसे में काम भी उनका प्रभावित होता है। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें